टाइफायड बुखार के लक्षण
- आमतौर पर टायफायड ग्रसित व्यक्ति को 102 डिग्री सेल्िसयस से ऊपर बुखार रहता है और उनके शरीर में बहुत कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
- पेट में दर्द, सिर दर्द के अलावा भूख कम लगना भी इसके आम लक्षण है। इसके अलावा टायफायड में सुस्ती व कमजो़री आती है, उल्टी महसूस होती है।
- बड़ों में कब्ज़ तथा बच्चों में दस्त भी हो सकता हैं।आँतों के संक्रमण के कारण शरीर के हर अंग में संक्रमण हो सकता है, जिससे कई अन्य संक्रमित बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
- आँतों के जख्म या अल्सर के फटने से आपरेशन की स्थिति बन सकती है। टायफायड को जांचने के लिए मल का नमूना या खून के नमूने में साल्मोनेला टायफी की जांच की जाती है।
- टायफायड बुखार आमतौर पर 1 महीने तक होता है, लेकिन अधिक कमजोरी होने पर अधिक समय तक भी रह सकता है। इतना ही नहीं इससे शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है , जिससे व्यक्ति को सामान्य स्वास्थ्य की स्थिति में आने में बहुत समय लग जाता है।
हालांकि टायफायड बुखार पर आसानी से काबू पाया जा सकता है लेकिन ये जानलेवा बुखार है। खान-पान,सफाई इत्यादि का ध्यान रख टायफायड की संभावना से बचा जा सकता है।
हालांकि टायफायड बुखार पर आसानी से काबू पाया जा सकता है लेकिन ये जानलेवा बुखार है। खान-पान,सफाई इत्यादि का ध्यान रख टायफायड की संभावना से बचा जा सकता है।