टाईफाइएड के कारण

क्यों फैलता है टाइफाइड (Causes of Typhoid in Hindi)
माना जाता है कि टाइफाइड अधिकातर गंदगी के कारण फैलता है। शौच के बाद संक्रमित व्यक्ति द्वारा हाथ ठीक से न धोना और भोजन बनाना या भोजन को छूना भी रोग फैला सकता है। कुछ अन्य कारण निम्न हैं: 
  • उन क्षेत्रों में काम करना या यात्रा करना जहां यह बीमारी है।
  • गलत जीवन-शैली के कारण शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र का कमजोर होना।
  • पीने के पानी का जीवाणु से प्रदूषित होना।
  • शौच के बाद साफ-सफाई का ध्यान ना रखना।